ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बहन के प्रेम में भाई बना अड़ंगा तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया किडनैप, गर्लफ्रेंड के पिता से मांगी 4 लाख की फिरौती

MUNGER : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. घटना मुंगेर जिले की है. जहां एक ने अपनी प्रेमिका के भाई का ही अपहरण कर लिया. प्रेमी

बहन के प्रेम में भाई बना अड़ंगा तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया किडनैप, गर्लफ्रेंड के पिता से मांगी 4 लाख की फिरौती
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
MUNGER : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. घटना मुंगेर जिले की है. जहां एक ने अपनी प्रेमिका के भाई का ही अपहरण कर लिया. प्रेमी और उसके बदमाश दोस्तों ने लड़की के घरवालों को फोन कर 4 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी. पुलिस ने इस अपहरण कांड का बड़ा खुलासा करते हुए बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया. घटना मुंगेर जिले की है. जहां 14 साल के एक लड़के के अपहरण मामले में पुलिस ने पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. मुंगेर एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि 13 सितंबर को जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना इलाके से 14 साल के एक लड़के की किडनैपिंग हुई थी. जिसको लेकर उसके परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिले के पीरपैंती गांव से लड़के को बरामद कर लिया. एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में लड़के की बहन का प्रेमी सुमित कुमार छोटू भी शामिल है. जो इस मामले का मास्टरमाइंड है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमित अक्सर रात में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाया करता था. लेकिन उसके भाई के घर पर रहने के कारण दोनों को परेशानी होती थी. इसके बाद सुमित ने अपने दो दोस्तों गोविंद कुमार और मनीष कुमार से प्रेमिका के भाई को गायब करने के लिए कहा. फिर सुमित, गोविंद और मनीष ने मिलकर लड़की के छोटे भाई को किडनैप कर लिया. उसके बाद उसके पिता को फोन कर 4 लाख रुपये मांगने लगे. एसपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें