ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

YouTuber एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में मिली बेल

DELHI: रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में बीते 17 मार्च को अरेस्ट यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के पांच दिन बाद एल्वि

YouTuber एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में मिली बेल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में बीते 17 मार्च को अरेस्ट यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के पांच दिन बाद एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव की पहली जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी लेकिन कोर्ट ने उनकी दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आखिरकार बेल दे दिया।


दरअसल, बीते 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को अरेस्ट कर लिया था। एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने के भी आरोप लगे हैं। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद एल्विश ने जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई थी।


शुक्रवार को एल्विश यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। कोर्ट ने एल्विश यादव को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। गिरफ्तारी के पांच दिन बाद अब एल्विश यादव अपने घर वापस जा सकेंगे। पिछले दिनों एल्विश के माता-पिता ने दावा किया था कि उनका बेटा बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है।


बता दें कि बीग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने काफी पॉपुलर्टी हासिल कर ली थी। इसी बीच पिछले साल दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट से पांच लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 सांप बरामद किए थे, जिसमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेड स्नैक को बरामद दिया था। मौके से 20 एमएल सांप का जहर भी बरामद किया गया था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें