ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

'द कश्मीर फाइल्स' को मिला एक और अवॉर्ड, अनुपम खेर ने जीता बेस्ट एक्टर का ख़िताब

DESK : द कश्मीर फाइल्स ने न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया है बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी बड़ा छाप छोड़ा है। अब इस फिल्म में एक्टिंग करने को लेकर अनुपम खेर

'द कश्मीर फाइल्स' को मिला एक और अवॉर्ड, अनुपम खेर ने जीता बेस्ट एक्टर का ख़िताब
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK  : द कश्मीर फाइल्स ने न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया है बल्कि  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री  में भी बड़ा छाप छोड़ा है। अब इस फिल्म में एक्टिंग करने को लेकर अनुपम खेर को ‘द बेस्ट एक्टर का अवार्ड’ मिला है। दरअसल, मुंबई में आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2023 का आयोजन किया गया था। इसी में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने एक और अवॉर्ड अपने नाम किया है। 


दरअसल, अनुपम खेर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, उन्हें द कश्मीर फाइल्स को लेकर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। उन्होंने खुद इस अवार्ड को हाथों में लिए हुए एक तस्वीर भी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में  कैप्शन में लिखा है कि, मैं धन्य हो गया. जय हो।

मालूम हो कि, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कि उम्र 67 साल हो गई है और उन्होंने अबतक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अनुपम खेर को बेस्ट सपोर्टिंग, बेस्ट कमेडियन,  और साथ ही 2 फिल्मों के लिए उन्हें ‘द नेशनल अवार्ड’ भी मिल चूका है। लेकिन अब एक बार फिर से अनुपम खेर को ‘द बेस्ट एक्टर’ अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया है। 


आपको बता दें कि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी 11 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। जो पिछले साल के बॉलीवुड की हिट फिल्मों की लिस्ट में  पहले नंबर पर थी। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं  इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री पल्लवी जोशी हैं। बेहद ही कम बजट में बनाई गई ये फिल्म शानदार कमाई की है। इससे पहले अनुपम खेर को सारांश’ मूवी के लिए 1984 में ‘द बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिल चूका है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें