ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी का एक और नया खुलासा, पैर था टूटा हुआ

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने एक नया खुलासा किया है. स्वामी ने कहा कि सुशांत के पैर मुड़े हुए थे जैसे टूटने के बाद होता है. स्वामी ने कहा कि सुशांत के सुस

सुशांत सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी का एक और नया खुलासा, पैर था टूटा हुआ
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने एक नया खुलासा किया है. स्वामी ने कहा कि सुशांत के पैर मुड़े हुए थे जैसे टूटने के बाद होता है. स्वामी ने कहा कि सुशांत के सुसाइड के बाद शव ले लाने वाले एंबुलेंस के स्टाफ ने यही जानकारी दी है. 

डॉक्टरों से कड़ाई से हो पूछताछ

स्वामी ने कहा कि सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से कड़ाई से पूछताछ करने की जरूरत है. उन्होंने ने कहा कि सीबीआई को कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले पांचों डॉक्टरों से कड़ी पूछताछ करनी चाहिए. क्योंकि शव ले जाने वाले स्टाफ ने बताया है कि सुशांत के पैर टखने के नीचे से मुड़े हुए थे जैसे पैर टूटने के बाद हो जाता है. 

हत्या का बता चुके हैं 26 कारण

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन की शुरुआत करने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 26 बड़ी वजहें बताई थी. जिनकी वजह से सुशांत सिंह की हत्या का दावा पुख्ता होता है. स्वामी ने कहा था कि सुशांत की गर्दन पर मिले निशान बेल्ट जैसी किसी चीज से लगे हैं. पुलिस सुशांत की सुसाइड में इस्तेमाल किए गए कपड़े के जिस फंदे का जिक्र कर रही है वह भी कई सवाल खड़े करता है. यह भी संभव है कि सुशांत के बेडरूम में एंटी डिप्रेशन ट्रांसप्लांट किए गए हो. सुशांत के सुसाइड की जब खबर आई तो बताया गया कि वह वीडियो गेम खेल रहे थे. जो शख्स वीडियो गेम खेल सकता है वह डिप्रेशन नहीं हो सकता और जो डिप्रेस्ड होगा वह वीडियो गेम नहीं खेल सकता.  

स्वामी ने कहा था कि एक इतने बड़े स्टार ने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया लेकिन उसमें एक सुसाइड नोट नहीं लिखा. यह अपने आप में हैरानी भरा है. एक तनाव में रहने वाला इंसान जाने से पहले बहुत कुछ लिखता है. सुसाइड नोट जरूर छोड़ता है. लेकिन सुशांत ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी लगातार कैंपेन चला रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें