ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस: बिहार के IPS अधिकारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने पर BMC ने दी सफाई, कहा- केंद्र के गाइडलाइन का किया पालन

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का मामला तूल पकड़ा तो बीएमसी ने सफाई देने लगी. बीएमसी ने

सुशांत केस: बिहार के IPS अधिकारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने पर BMC ने दी सफाई, कहा- केंद्र के गाइडलाइन का किया पालन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का मामला तूल पकड़ा तो बीएमसी ने सफाई देने लगी. बीएमसी ने कहा कि उसने केंद्र सरकार के गाइड लाइन का पालन किया है. 

बीएमसी ने सफाई में कहा है कि उन्होंने सिर्फ केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स का पालन किया है. क्योंकि उन्हें सात दिन से अधिक वक्त तक मुंबई में रुकना है, इसलिए ऐसा किया गया है. विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए कल मुंबई पहुंचे हैं, लेकिन उनको क्वॉरेंटाइन के नाम पर जांच से रोका जा रहा है. 

14 दिनों के लिए क्या क्वॉरेंटाइन

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार की देर रात पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन होम क्वॉरेंटाइन कर दिया. सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या की जांच के लिए भेजे गये पटना से सिटी एसपी को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. अब वे 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकते. 



डीजीपी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने देर रात इस मामले पर ट्वीट किया है. उन्होंने सिटी एसपी के हाथ पर लगे होम क्वॉरेंटाइन की मुहर की तस्वीर और वीडियो भी ट्वीट किया है. गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीटर पर लिखा है “IPS अधिकारी विनय तिवारी अपने ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे थे. उन्हें अपनी टीम का लीड करना था. लेकिन उन्हें रात के 11 बजे जबरन क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. उन्होंने मुंबई के आईपीएस मेस में रहने के लिए आग्रह किया था लेकिन जगह नहीं दी गयी. वे गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे. अब वे वहां से बाहर नहीं निकल सकते.”


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें