ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

सिद्धार्थ के निधन की खबर से सदमे में शहनाज़ गिल, छोड़ी शूटिंग

DESK : बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज़ गिल को सिद्धार्थ के निधन की खबर से गह

सिद्धार्थ के निधन की खबर से सदमे में शहनाज़ गिल, छोड़ी शूटिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज़ गिल को सिद्धार्थ के निधन की खबर से गहरा सदमा लगा है. कहा जा रहा है कि उन्होंने निधन की खबर के बाद अपने शूटिंग छोड़ दी है. सिडनाज के फैंस इस खबर के बाद गहरे सदमे में हैं. 


आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. वे 40 साल के थे. फैंस के लिए सिद्धार्थ के निधन की खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. सिद्धार्थ के निधन की खबर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंड्स्ट्री तक लोगों को हिला कर रख दिया है. करोड़ों फैंस के बीच गम की लहर है.  


बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने सोने से पहले कुछ दवाइयां खाई थीं, जिसके बाद वो सुबह उठे ही नहीं. डॉक्टर्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक हुआ है. कल रात तक सिद्धार्थ बिल्कुल फिट थे. ऐसे में बिना किसी बीमारी के सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक से इस दुनिया को अलविदा कहना काफी शॉकिंग है. 


एक्टिंग करियर की बात करें तो शुक्ला ने एक मॉडल के तौर पर शोबिज में अपना करियर शुरू किया और टेलीविजन शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी. बाद में वह 'जाने पहचानने से ... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे शो में दिखाई दिए, लेकिन 'बालिका वधू' के साथ वह घर-घर में पहचाने जाने लगे. 


उन्होंने 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस 13' सहित रियलिटी शो में भी भाग लिया था. जिसके बाद सिड की फैन फॉलोइंग भी काफी थी. 2014 में, शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें वह बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आए थे. शहनाज गिल के साथ अपने अफेयर के कारण फैन्स उन्हें सिडनाज के तौर पर जानते रहे हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें