ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

नहीं रहे फिल्ममेकर श्याम बेनेगल: लंबे समय से थे बीमार, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस

Shyam Benegal Passes Away: दिग्गज फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक एवं निर्माता श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहें। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे समय से वो किडनी की बीमार से

नहीं रहे फिल्ममेकर श्याम बेनेगल: लंबे समय से थे बीमार, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Shyam Benegal Passes Away: दिग्गज फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक एवं निर्माता श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहें। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे समय से वो किडनी की बीमार से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वोकहार्ट हॉस्पिटल में उन्होंने सोमवार की शाम 6 बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांस ली।


फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल के दुनिया को अलविदा कहकर जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से सिनेमा जगत में  शोक की लहर दौड़ गयी है। उनकी बेटी पिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एक दिन ऐसा होना तय था। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 


बर्थडे पार्टी में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी सहित फिल्मों से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। खुद एक्ट्रेस शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में श्याम बेनेगल मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 


बता दें कि भारत सरकार ने उन्हें 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटेन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर, सरदारी बेगम, मंथन सहित कई हिट फिल्में उन्होंने बनाई थी। अब तक 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म्स उन्होंने बनाई।



 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें