ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

DESK : बॉलीबुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा के खिलाफ बिटकॉइन पोंजी घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, 98 करोड़ की संपत्ति जब्त
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीबुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा के खिलाफ बिटकॉइन पोंजी घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति में उनका जुहू स्थित फ्लैट भी शामिल है जो शिल्पा के नाम पर है।


दरअसल, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने कुछ एजेंसियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। ईडी ने इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने करीब 6600 करोड़ रुपए के बिटकॉइन वर्ष 2017 में झूठे वादों के आधार पर निवेशकों से प्राप्त किए थे। यह एक तरह की पोंजी स्कीम थी।  जिसमें 10 फीसदी रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ भारी धोखाधड़ी की गई थी।


ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे। यूक्रेन में बिटकॉइन निवेश के लिए ये बिटकॉइन राज कुंद्रा को मिले थे लेकिन निवेश नहीं हो सका और ये बिटकॉइन आज भी राज कुंद्रा के पास हैं। जिसकी वैल्टू करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक है।


इस मामले में ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की है। जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। बता दें कि साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में भी राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन करीब दो महीने बाद उन्हे कोर्ट से बेल मिल गई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें