ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

सपना चौधरी के पति पर FIR, विरोधियों को चुनौती देने के लिए जुटाई थी भीड़

DESK: फेमस डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. सपना के पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. सपना के पति वीर साहू ने बेटे के जन्म पर अभद्र कमेंट करने वालों को देखने

सपना चौधरी के पति पर FIR, विरोधियों को चुनौती देने के लिए जुटाई थी भीड़
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: फेमस डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. सपना के पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. सपना के पति वीर साहू ने बेटे के जन्म पर अभद्र कमेंट करने वालों को देखने लेने के लिए भीड़ जुटाई थी. जिसके बाद पुलिस ने महम थाना में केस दर्ज किया है. 


सपना के पति वीर और उसके 70 समर्थकों बगैर अनुमति शहर में भीड़ जुटाने व आपदा प्रबंध व महामारी नियमों की उल्लंघना के आरोप लगा है. सपना चौधरी और वीर साहू के बच्चा पैदा होने के बाद एक गुट ने सोशल मीडिया पर कुछ अभद्र कमेंट किए थे. उनको चुनौती देने के लिए अपने समर्थक जुटाए थे. 



पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार

केस दर्ज होने के बाद सपना के पति ने कहा कि वह पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार है. अगर पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती है तो वह जाएगे. वीर साहू ने कहा कि सोशल मीडिया पर कही बातों को लोगों ने गलत ढंग से फैलाया है. जिसके कारण गलत मैसेज गया है. वीर हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी के रहने वाले हैं. बता दें कि सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीर साहू और उनके निजी जीवन संबंधी अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी. जिससे विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों पक्षों द्वारा महम चौबीसी के चबूतरे को केंद्र मानकर वहां आने की चुनौती दे डाली. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से भारी संख्या में युवकों को लेकर पहुंच गए थे. यह भीड़ 12 अक्टूबर को लगी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें