ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान को गुस्सा नहीं करने की मिली सलाह, सल्लू मियां जल्द छोड़ देंगे 'बिग बॉस' शो !

MUMBAI: बॉलीवुड के दबंग 'खान' यानी सलमान खान जल्द बिग बॉस शो को अलविदा कहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक फराह खान बिग बॉस शो में सलमान खान की जगह लेंगी. इंटरटेनमेंट जग

सलमान खान को गुस्सा नहीं करने की मिली सलाह, सल्लू मियां जल्द छोड़ देंगे 'बिग बॉस' शो !
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: बॉलीवुड के दबंग 'खान' यानी सलमान खान जल्द बिग बॉस शो को अलविदा कहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक फराह खान बिग बॉस शो में सलमान खान की जगह लेंगी. इंटरटेनमेंट जगत के सूत्रों के मुताबिक सलमान खान इस शो को छोड़ रहे हैं, उनकी जगह पर फराह खान जनवरी से कमान संभालेंगी.


एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान अपने खराब हेल्थ के कारण बिग बॉस छोड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बिग बॉस के सेट पर अपना 54वां बर्थडे मनाने के बाद वो इस शो को अलविदा कह देंगे. आपको बता दें कि सलमान खान 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे. खबरों के मुताबिक, सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी झेल चुके हैं, जिसके कारण उनके करीबियों ने उन्हें शो छोड़ने की सलाह दी है. 


सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के परिवार वालों के साथ उनके करीबी ये नहीं चाहते हैं कि शो के कारण सलमान खान ज्यादा गुस्सा करें. टीवी उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने  बताया कि, "सलमान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी से उबर चुके हैं. वह अब अधिक गुस्सा नहीं हो सकते, क्योंकि इससे उनकी नसों को दिक्कत होगी. लेकिन हर हफ्ते, किसी ना किसी बिग बॉस कंटेस्टेंट की वजह से वह गुस्सा हो रहे हैं, जो सलमान की सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए यह निश्चित रूप से शो का आखिरी सीजन है, जिसकी वह मेजबानी करेंगे." आपको बता दें कि सलमान खान करीब एक दशक से बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे हैं. वह साल 2011 में बिग बॉस के चौथे सीजन में शामिल हुए थे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें