ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस, आमने-सामने CBI कर सकती है पूछताछ

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. सुशांत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया. जिसके बाद रिया चक्रवर

रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस, आमने-सामने CBI कर सकती है पूछताछ
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. सुशांत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया. जिसके बाद रिया चक्रवर्ती गेस्ट हाउस पहुंच गई है. यहां पर रिया से सीबीआई की टीम पूछताछ करने वाली है. इसके अलावे सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ भी पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों से सीबीआई आमने-सामने पूछताछ कर सकती है.  इससे पहले रिया के भाई शोविक से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है. 

अपने साथ कागजात लेकर निकली रिया

रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस के लिए घर से निकली तो हाथ में कई कागजात थे. रिया अपने साथ जरूरी दस्तावेज भी लेकर गई हैं. ताकि वे अपनी सफाई में सीबीआई के सामने इन डॉक्यूमेंट्स को दिखा सके. रिया के ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी की टीम भी मुंबई में पहुंच गई है. ईडी, सीबीआई के साथ-साथ रिया से एनसीबी की टीम भी पूछताछ करने वाली है. एनसीबी ने रिया समेत चार के खिलाफ ड्रग्स को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है. 

सुशांत के रूममेंट ने खोला था कई राज

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के घर छोड़ने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर 8 हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करवाया था. यह बड़ा खुलासा सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने किया बुधवार को किया था. सिद्धार्थ ने सीबीआई के सामने बड़ा राज खोला था. इसके बारे में भी सीबीआई रिया से पूछताछ करेगी. आखिर उसमें क्या था. सिद्धार्थ से सीबीआई की टीम कई दिनों से पूछताछ कर रही है.   

हत्या की थी साजिश

इस खुलासे के बाद सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने कहा था कि अगर डेटा डिलीट करवाने की बात सही है तो यह साफ हो जाता है कि  सुशांत को मारने की साजिश रची पहले से ही रची जा रही थी. इस खुलासे के बाद बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम यह पता करने की कोशिश कर रही कि जो डेटा डिलीट कराया गया आखिर उसमें क्या था. उसमें कौन सा राज था जो रिया ने जाने से पहले उससे खत्म करा दिया. डाटा डिलीट कराने के बाद रिया अपना सामान 3 सूटकेस में करके अपने भाई के साथ सुशांत का फ्लैट छोड़कर चली. 

धोखे से ड्रग्स दिया जाता था सुशांत को

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले हैं उससे रिया के कई राज खुले हैं. वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी. उससे ड्रग्स की डिमांड करती थी और उसके बारे में बात करती थी. एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है. एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना. फिर 40 मिनट लगेंगे. इस बात शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें