ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

फोटोग्राफर ने चुपके से फोटो ली तो भड़क गईं अनुष्का, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगा दी क्लास

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग अपने घर की बालकनी में टाइम स्पेंड कर रही थीं. उसी वक़्त एक फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में

फोटोग्राफर ने चुपके से फोटो ली तो भड़क गईं अनुष्का, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगा दी क्लास
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग अपने घर की बालकनी में टाइम स्पेंड कर रही थीं. उसी वक़्त एक फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया. जिसके बाद वो तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी. तस्वीर वायरल होने के बाद अनुष्का शर्मा काफी गुस्से भरे अंदाज में नज़र आई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं. अब इसे बंद कीजिये'. 


फोटो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा किस तस्वीर की बात कर रही हैं. तस्वीर के माध्यम से आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि वो अपने पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं. उनकी प्राइवेसी में दखल देने के बाद वो गुस्से में आ गयी, और इसके बाद उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फोटोग्राफर की क्लास लगा दी. जब वो एक मैगजीन से बात कर रही थी, उसी दौरान उन्होंने बताया कि 'वो और विराट अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते'. 

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने जा रहीं हैं. ऐसे में अनुष्का शर्मा अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार और विराट के साथ ही गुजार रही हैं. अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं. उनकी हर तस्वीर पर उनके फैंस ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार भी दिया है. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने वोग मैग्जीन द्वारा फोटोशूट करवाया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उनकी फोटोशूट की तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था, इसके साथ ही उनके फेस पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें