ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

पावर स्टार पवन सिंह का बर्थडे आज, सन्नी लियोनी के साथ मुंबई में केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

DESK: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह का आज 5 जनवरी को जन्मदिन है। इस बार पवन सिंह ने अपना जन्मदिन मुंबई में सन्नी लियोनी के साथ केक काटकर मनाया है। पवन सिंह ने अपना 38वा

पावर स्टार पवन सिंह का बर्थडे आज, सन्नी लियोनी के साथ मुंबई में केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह का आज 5 जनवरी को जन्मदिन है। इस बार पवन सिंह ने अपना जन्मदिन मुंबई में सन्नी लियोनी के साथ केक काटकर मनाया है। पवन सिंह ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। दरअसल पवन सिंह के जन्मदिन पर एक बड़ा गाना के रिलीज होने की सूचना है। जिसकी शूटिंग हो रही है। 


बताया जा रहा है कि यह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना होने जा रहा है।  इसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्साहित है और उस गाने का इंतजार कर रहे है आज उनके जन्मदिन पर खूब लोग पवन सिंह को बधाई दे रहे है। उनके साथ उनके भाई रानू सिंह भी मौजूद थे। पवन सिंह के अजीज दोस्त दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी नजर आएंगी। 


यह गाना वीडियो पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज करने की।योजना है। माना जा रहा है कि इस गाने का बजट एक भोजपुरी फिल्म से भी ज्यादा है। यह गाना फुल बॉलीवुड स्टाइल में है। सारे काम करनेवाले टेक्नीशियन बॉलीवुड के ही है। वहीं पवन सिंह  के साथ इस गाने में ज्योतिका टांगरी गाना गाएंगी। वहीं गाना के बोल "तेरी लाल चुनरिया गोरी चुरा के मेरा दिल ले गयी" है। 


वहीं जानकारी के मुताबिक गाने का ऑडियो वर्जन जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ फैंस इस गाने को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही पवन सिंह के जन्मदिन को लेकर फैंस उनको सोशल मीडिया पर बधाई देते दिख रहे है। वही वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से पावर स्टार पवन सिंह अपने दोस्त मित्र और अन्य लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मना रहे हैं और आज भोजपुर जिले में भी चारों तरफ इसकी धूम मची हुई है और उनके प्रशंसक उनको बधाई दे रहे हैं भोजपुर जिले के रहने वाले सुपरस्टार पवन सिंह को आज लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी बहुत बधाई दे रहे हैं वहीं पवन सिंह ने भी सभी लोगों को इस मौके पर धन्यवाद दिया।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें