ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

न्यू प्रोजेक्ट के लिए शाहिद कपूर ने मिलाया नोरा से हाथ? आखिर क्यों चर्चे में है अवॉर्ड फंक्शन का यह वीडियो

DESK : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो हाल हीं में सामने आया है जिसमें दोनों को एक साथ डांस करते हुए देखा गया था. ‘IIFA 2022’ के स्टेज से वायरल हुआ

न्यू प्रोजेक्ट के लिए शाहिद कपूर ने मिलाया नोरा से हाथ? आखिर क्यों चर्चे में है अवॉर्ड फंक्शन का यह वीडियो
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो हाल हीं में सामने आया है जिसमें दोनों को एक साथ डांस करते हुए देखा गया था. ‘IIFA 2022’ के स्टेज से वायरल हुआ यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और  शाहिद-नोरा के फैंस के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अनुमान लगा रहे हैं. वहीं अगर बात मीडिया रिपोर्ट्स की करें तो, स्टेज के बाद से नोरा-शाहिद अब सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं.ऐसा माना जा रहा है कि दोनों कलाकार जल्द हीं बॉलीवुड के अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक साथ दिखने वाले है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अगर वीडियो को देखेंगे तो वीडियो में शाहिद, नोरा फतेही को डांस स्टेप सिखाते हुए नज़ार आ रहे हैं. IIFA 2022 के लिए रिहर्सल करने के लिए नोरा ने शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ब्रा कैरी किया है. जबकि शाहिद कूपर लूज ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं.


नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो

यूं तो नोरा का यह वीडियो पोस्ट तीन दिन पुराना है लेकिन उनके चाहने वाले इसे ताबतोड़ शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. लोगों को वीडियो में नोरा-शाहिद की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है. भले ही आईफा अवार्ड्स के दौरान शाहिद-नोरा के बीच यह महेज एक इत्तेफाक हो, लेकिन नेटिज़न्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि हो न हो ये दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहें  हैं.


नोरा-शाहिद को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं फैंस

नोरा के पोस्ट पर कई फैन्स ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे दोनों किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने जा रहे हैं? वहीं अदाकारा के पोस्ट पर एक फैन ने एक्साइटमेंट बताते हुए लिखा- मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं, आपकी जोड़ी पर्दे पर धूम मचाएगी. वहीं दूसरे फैन लिखा- ”हां शाहिद कपूर और नोरा के लिए एक्साइटेड हूं”. वहीं बात अगर तीसरे फैन की करें तो एक तीसरे ने लिखा -शाहिद और नोरा को एक फ्रेम में देखने के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहुंगा.


जर्सी’ में दिखे शाहिद, ‘भुज’ में नजर आई थीं नोरा
 
 बात अगर काम की करें तो, शाहिद को हाल में हीं फिल्म ‘जर्सी’ में देखा गया था. फिल्म में भले ही शाहिद ने शानदार एक्टिंग की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सुपर फ्लॉप साबित हुई. बता दें कि ‘जर्सी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे गौतम तिन्ननुरी ने लिखा और डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी. वहीं नोरा को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘भुज’ में नजर आई थीं. लेकिन इसके बाद तो यह देखने वाली बात होगी कि सच में फैंस को नोरा और शाहीद की जोड़ी देखने को मिलेगी या नहीं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें