ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ बिहार में परिवाद, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

MUZAFFARPUR : अमेजॉन प्राइम पर टेलीकास्ट हो रहे वेब सीरीज तांडव को लेकर बिहार में भी फसाद शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में तांडव के खिलाफ एक परिवाद दाखिल किया गया ह

वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ बिहार में परिवाद, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : अमेजॉन प्राइम पर टेलीकास्ट हो रहे वेब सीरीज तांडव को लेकर बिहार में भी फसाद शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में तांडव के खिलाफ एक परिवाद दाखिल किया गया है। कोर्ट में दायर परिवाद में कुल 96 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ओझा ने वेब सीरीज में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जाति आधारित भेदभाव फैलाने वाले दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई है।


तांडव वेब सीरीज में काम करने वाले अभिनेता सैफ अली खान के साथ-साथ डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों को इसमें आरोपी बनाया गया है। वेब सीरीज तांडव लगातार विवादों में है और हर जगह इसका विरोध हो रहा है। वेब सीरीज में कई आपत्तिजनक बातें हैं। खासतौर पर भारत के प्रधानमंत्री के गरिमामय पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चरित्र खराब तरीके से सिर्फ में दिखाया गया है। इस मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेज़न प्राइम की ओरिजिनल कंटेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।


वेब सीरीज तांडव इतना विवादों में घिर चुकी है कि इस मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है। मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम को इस मामले में जवाब देने को कहा है। देशभर में लगातार तांडव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अब बिहार में भी तांडव के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें