ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ न्यायिक जांच होगी, मुजफ्फरपुर की कोर्ट का आदेश

MUZAFFARPUR : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कनिका कपूर के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। कोरोना काल में यह आरोप लगा था

सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ न्यायिक जांच होगी, मुजफ्फरपुर की कोर्ट का आदेश
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कनिका कपूर के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। कोरोना काल में यह आरोप लगा था कि सिंगर कनिका कपूर ने जानबूझकर वायरस को फैलाया। 


कनिका कपूर के ऊपर आरोप है कि उन्होंने विदेश से लौटने के बाद तथ्यों को छिपाया। मुंबई और लखनऊ में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई और इसी वजह से उनके ऊपर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगा है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में एक परिवाद दर्ज कराया गया था। अब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है। 




मुजफ्फरपुर के एसीजेएम सतीश चंद्र के आदेश पर जुडिशल मजिस्ट्रेट विकास मिश्रा इस मामले की जांच करेंगे। कनिका कपूर के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एडवोकेट सुधीर ओझा में परिवाद दर्ज कराया था। कनिका कपूर 10 मार्च 2020 को विदेश से लौटी थीं।  उस वक्त दुनिया में कोरोना ने पांव फैला लिया था। विदेश से आने वालों को इसकी जानकारी साझा करनी थी और सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहना था लेकिन कनिका ने इन दोनों गाइडलाइन का उल्लंघन किया। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 120 बी के तहत परिवाद दर्ज कराया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें