ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच का समन, होगी पूछताछ

PATNA : मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों सुर्ख़ियों में चल रहे हैं. कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन किया है. दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच ने कपिल

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच का समन, होगी पूछताछ
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों सुर्ख़ियों में चल रहे हैं. कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन किया है. दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. कपिल से कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूछताछ होनी है.


मिली जानकारी के मुताबिक़ कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद अब उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया गया है.


बता दें कि बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिलीप छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है. उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 


दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं और उन्होंने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी. इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों कि कारें भी डिजाइन की हैं. कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं और कपिल के पास भी दिलीप द्वारा डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें