ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान की जमानत अर्जी का विरोध, NCB ने कहा- आर्यन सहित सभी आरोपी ड्रग्स के धंधे में शामिल

MUMBAI: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आज एनसीबी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आर्यन के पास से ड्रग

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान की जमानत अर्जी का विरोध, NCB ने कहा- आर्यन सहित सभी आरोपी ड्रग्स के धंधे में शामिल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आज एनसीबी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आर्यन के पास से ड्रग्स की बरामद नहीं हुई है लेकिन आर्यन सहित सभी आरोपी इस साजिश में शामिल हैं। 


कॉन्ट्रैबेंड की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने का आरोप आर्यन पर लगा है। इसलिए विदेशों में लेनदेन से संबंधित जांच होनी चाहिए। अब एनडीपीएस की अदालत में आर्यन खान व अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई आज कुछ देर में की जाएगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह के अदालत में आज पेश होने की संभावना है।


मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में फिल्म निर्माता और बांद्रा के बिल्डर इम्तियाज खत्री को पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया है। यह तीसरी बार है जब एनसीबी ने इम्तियाज खत्री को तलब किया है। मंगलवार को इम्तियाज खत्री से एनसीबी ने तीन घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया। आज उन्हें फिर से एनसीबी के समक्ष इम्तियाज को पेश होना होगा क्योंकि अभी और बयान दर्ज किया जाना बाकि है। एनसीबी ने आर्यन खान पर अवैध ड्रग्स की बिक्री और इसे रखने का आरोप लगाया है। एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने क्रूज शिप पर ड्रग्स का सेवन किया था। 


गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को NCB ने गोवा जा रहे कॉर्डिलिया कूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान शाहरुख के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद वे 8 अक्टूबर से ऑर्थर रोड जेल में हैं। NCB को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली है लेकिन आर्यन ने पूछताछ में शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात कबूली थी। उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूते में चरस छिपाने की बात भी सामने आई थी। अब एनडीपीएस की अदालत में आर्यन खान व अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई आज कुछ देर में की जाएगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह के अदालत में आज पेश होने की संभावना है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें