ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म

DELHI: शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर किलकारी गूंजी है. सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा पापा बन गये हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक

कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर किलकारी गूंजी है. सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा पापा बन गये हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. पापा बनने की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. कपिल शर्मा ने जैसे ही ट्वीट कर अपने घर में नन्ही परी के आने की जानकारी दी, वैसे ही उनके ट्वीट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने  कपिल शर्मा को ढ़ेर सारी बधाइयां दी हैं.  


पापा बनने की खुशी में कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'एक बेबी गर्ल को पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. जय माता दी.' कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर मशहूर यू-ट्यूबर भूवन बाम ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बधाई हो भईया.' बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने भी कपिल शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कपिल के ट्वीट पर लिखा, 'बधाइयां.' इनके अलावा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी कपिल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें बधाईयां दी.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी. दोनों की शादी काफी धूमधाम से की गई थी. इस शादी में टीवी, बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए थे. प्रेग्नेंसी के समय कपिल शर्मा गिन्नी का बेहद ख्याल रखते थे. कपिल गिन्नी को  बेबीमून पर कनाडा भी लेकर गए थे. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें