ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन जारी, बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का नोटिस

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है. उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन में

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन जारी,  बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का नोटिस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है. उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है. कंगना को 23 नवंबर को और रंगोली को 24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है.


आपको बता दें कि मुंबई पुलिस इससे पहले भी दो बार उन्हें समन भेज चुकी है. एक के जवाब में उन्होंने घर में शादी होने का जवाब दिया था वहीं दूसरे समन का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. दरअसल, FIR के मुताबिक, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट्स के जरिए सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने और महाराष्ट्र सरकार का नाम बदनाम करने का काम किया है.


कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, हर जगह वह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं. कंगना ने बॉलीवुड के हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा की है. वह लगातार आपत्तिजनक ट्वीट कर रही हैं जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग इससे आहत हैं.


गौरतलब है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आईपीसी की धारा 295(a), 153 (a) और 124(a) के तहत ये FIR दर्ज की गई है और FIR MECR नंबर 3/20 है. बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद में कंगना और उनकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें