ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

कई क्षेत्रों में आजमा चुकीं हैं अपना लक, एक्टिंग के अलावा प्लेन भी चलाना जानती है ये एक्ट्रेस

DESK : बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक गुलपनाग हैं जिन्हें फिल्मों में रूचि के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ने का भी शौक है. एक्टिंग के क्षेत्र में अपना बोल-बाला दिखा

कई क्षेत्रों में आजमा चुकीं हैं अपना लक, एक्टिंग के अलावा प्लेन भी चलाना जानती है ये एक्ट्रेस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक गुलपनाग हैं जिन्हें फिल्मों में रूचि के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ने का भी शौक है. एक्टिंग के क्षेत्र में अपना बोल-बाला दिखाने के साथ गुल पनाग पूर्व मिस इंडिया भी रह चुकी हैं. आज यानी की 3 जनवरी को गुल पनाग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आज उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें .


3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में गुलपनाग का जन्म हुआ था. उनकी फैमिली आर्मी से है, हालांकि गुलपनाग के फिल्मी करियर से उनका फैमिली बैकग्राउंड काफी अलग है. उन्हें स्पोर्ट्स में काफी रूचि है. फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले गुलपनाग ब्यूटी पेजेंट में भाग ले चुकी हैं. उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया का ख‍िताब जीता था. वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं. वो एक सर्टिफाइड पायलट हैं. खुद एक्ट्रेस ने पहले भी कई बार पायलट की ड्रेस में प्लेन के अन्दर से अपनी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. 


आपको बता दें कि गुलपनाग को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल है. इन सबके अलावा हाफ मैराथन रनर और साथ ही साथ मोटर बाइक राइडर भी हैं. मोटर बाइक के अलावा उन्होंने Formula-E के प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर ट्रेनिंग भी हास‍िल की है. उन्होंने स्पेन में आयोज‍ित महिंद्रा रेसिंग Mahindra Racing’s all new M4Electro में डेब्यू किया था. 


1999 में मिस इंड‍िया बनने के कुछ साल बाद 2003 में उन्होंने फिल्म धूप से अपने फ‍िल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे जुर्म, डोर, मनोरमा स‍िक्स फीट अंडर, समर 2007, हैलो, अनुभव, अब तक छप्पन 2, अंबरसर‍िया समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. गुल पनाग वेब सीरीज और टेलीविजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने कश्मीर, खूबसूरत, द फैमिली मैन, रंगबाज फिर से, पाताल लोक, पवन एंड पूजा जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्ट‍िंग का जलवा दिखाया है. 


गुल पनाग की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे प्राइवेट ही रखती हैं. लोग तब चौंक गए थे जब उन्होंने 2018 में एक महीने के बेटे की मां होने का खुलासा किया. गुल ने बताया कि कैसे वे 39 साल की उम्र में मां बनी थीं. गुल पनाग के पति एयरलाइन पायलट ऋषि अटारी हैं, जिनसे उन्होंने 13 मार्च 2011 को चंडीगढ़ के गुरूद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज शादी की थी. फिल्मों के अलावा गुल पनाग राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं. उन्होंने साल 2014 में आम आदमी पार्टी को ज्वॉइन किया था. जिसके बाद चंडीगढ़ से जनरल इलेक्शन लड़ा था और एक्ट्रेस किरण खेर से हार गई थीं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें