ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

IT रेड के बाद सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले.. ‘कर’ भला, हो भला

DESK : पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में लोगों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर 20 कर

IT रेड के बाद सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले.. ‘कर’ भला, हो भला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में लोगों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए उनके चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. इन आरोपों के बाद आज सोनू ने अपने फैंस के लिए पहला पोस्ट जारी किया है जिसमें उन्होंने अपनी तरफ की सच्चाई बताई है. 


सोनू सूद ने लिखा है, 'आपको हमेशा अपने साइड की स्टोरी बताने की जरुरत नहीं होती, समय बता देगा. मैंने अपने दिल और ताकत से भारत के लोगों की सेवा के लिए प्रतिज्ञा ली है. मेरे फाउंडेशन का एक-एक रुपया किसी की कीमती जान बचाने के लिए और किसी जरुरतमंद के पास पहुंचने के इंतजार में है.'


'इसके अलावा कई मौकों पर, मैंने ब्रांड्स को लोगों के भलाई के लिए मेरी एंडोर्समेंट फीस भी डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है. पिछले 4 दिनों से मैं कुछ गेस्ट्स को अटेंड करने में बिजी था, इसलिए आपकी सर्विस में नहीं था. अब मैं वापस आ गया हूं. कर भला, हो भला, अंत भले का भला. मेरी जर्नी जारी है... जय हिंद. सोनू सूद.'






सोनू सूद ने जिस तरह ये पोस्ट लिखा है उसे देखकर इसे टैक्स चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि आयकर विभाग ने सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी मामले में मुंबई, नागपुर, जयपुर सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग ने कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के अलावा, अब तक सोनू सूद और उनके सहयोगियों द्वारा 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें