ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

IFFI-2021 में फिल्म "छिछोरे" का हुआ चयन, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई श्रद्धा कपूर

DESK : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्

IFFI-2021 में फिल्म "छिछोरे" का हुआ चयन, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई श्रद्धा कपूर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' को हाल ही में 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया. अब इस अचीवमेंट के बाद सुशांत की को-एक्ट्रेस रहीं श्रद्धा कपूर काफी भावुक हो गईं हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़, यह फिल्म श्रद्धा के दिल के काफी बेहद करीब है. 


श्रद्धा को खल रही सुशांत की कमी
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "श्रद्धा खुश हैं, क्योंकि यह उनके को-एक्टर की खूबसूरत याद है और उन्हें दोबारा इसे देखने का मौका मिलेगा. दूसरी ओर इस बात ने उन्हें इमोशनल कर दिया कि वे (सुशांत) फिल्म की कास्ट के साथ इस लम्हे को सेलिब्रेट करने के लिए वहां मौजूद नहीं होंगे. श्रद्धा हमेशा सुशांत के साथ फिल्म के सेट पर बिताए गए वक्त को याद करती हैं." 51वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच गोवा में होगा.


2019 में परदे पर आई थी फिल्म 'छिछोरे'
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'छिछोरे' 6 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सुशांत और श्रद्धा ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी दोनों के बेटे के सुसाइड अटेंप्ट से शुरू होती है, जो फ्लैशबैक में उनकी कॉलेज लाइफ के बारे में बताती है. फिल्म में वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिका निभाई थी.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें