ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक और नोटिस किया जारी, पूछताछ के लिए कल 11 बजे बुलाया

DESK: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद के संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान म

हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक और नोटिस किया जारी, पूछताछ के लिए कल 11 बजे बुलाया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद के संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गयी थी। वही मृतका के 8 वर्षीय बेटा इस घटना में घायल हो गया था। इसी मामले में आज अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें 24 दिसंबर मंगलवार की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। 


कल सुबह 11 बजे पुलिस के सवालों का जवाब देने के लिए अल्लू अर्जुन को थाने पर आना होगा। चिक्कड़पल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन को नया नोटिस थमाया है। दरअसल पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान जो भगदड़ मची थी उसमें 35 साल की महिला की मौत हो गयी थी और मृतका का आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, अभिनेता के सुरक्षा में लगी टीम और थियेटर मालिक के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।जिसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।


अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जगह जा रहे थे और इसी क्रम में वो हैदराबाद के संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट किया। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया। 


अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और कोर्ट में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत दे दी। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिसके बाद हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की बेल मिली।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें