ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Gadar 2 Trailer: सनी देओल के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन लॉन्च होगा 'गदर 2' का ट्रेलर

DESK : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की रिलीज का हर किसी को इंतजार है। अब यह मूवी

Gadar 2 Trailer: सनी देओल के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन लॉन्च होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की रिलीज का हर किसी को इंतजार है। अब यह  मूवी बनकर तैयार हो गई है और इसका टीजर भी सामने आ चुका है। अब मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अब यह बता दिया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। 


दरअसल, ग़दर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च डेट की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘खैरियत, उड़जा या टीजर हो…आप लोगों ने जी भरकर प्यार लुटाया गदर 2 पर. अब थोड़ा इंतजार और…अगले हफ्ते मिलते हैं गदर 2 के ट्रेलर के साथ. आप लोगों को ढेर सारा प्यार.’


बताया जा रहा है कि, फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर आज से ठीक 7 दिन बाद यानी 27 जुलाई को लॉन्च होगा। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर को रिलीज से ठीक 15 दिन पहले लॉन्च करने का प्लान बनाया है ताकि लोगों के बीच मूवी को लेकर और हाइप बने। इस मूवी में सनी देओल, तारा सिंह तो अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।


आपको बताते चलें कि,  इस फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘गदर’ साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ एक इतिहास रच दिया था। अब देखना है कि ‘गदर 2’ कमाई के मामले में क्या कमाल दिखा पाती है। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये मूवी 11 अगस्त, 2023 को दस्तक देगी, जो अक्षय कुमार की मूवी ‘ओएमजी 2’ के साथ क्लैश होगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें