ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Fire In Rajshri Office: राजश्री एंटरटेनमेंट के ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

Fire In Rajshri : मुंबई के वर्ली स्थित पूनम चैंबर (poonam chambers) बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर स्थित राजश्री एंटरटेनमेंट (rajshri entertainment) प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में रविवार

Fire In Rajshri Office: राजश्री एंटरटेनमेंट के ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Fire In Rajshri : मुंबई के वर्ली स्थित पूनम चैंबर (poonam chambers) बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर स्थित राजश्री एंटरटेनमेंट (rajshri entertainment) प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में रविवार को भीषण आग (fire) लग गई। यह कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस का हिस्सा है।


आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग ने ऑफिस को काफी नुकसान पहुंचाया। एडिटिंग पैनल, कंप्यूटर, स्टूडियो उपकरण और अन्य मूल्यवान सामान जलकर राख हो गए। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


यह 7 मंजिला इमारत है और आग की तीव्रता का अंदाजा मौके पर मौजूद लोगों और सामने आई तस्वीरों से लगाया जा सकता है। हालांकि, दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।


बता दें कि राजश्री एंटरटेनमेंट का संचालन रजत बड़जात्या की पत्नी नेहा बड़जात्या करती हैं। रजत बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक सूरज बड़जात्या के भाई थे और उनका निधन 2016 में हो गया था। राजश्री एंटरटेनमेंट, राजश्री प्रोडक्शंस के लिए एनिमेशन, वीडियो कंटेंट और फिल्मों की ऑनलाइन रिलीज जैसे काम देखती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें