ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

फायर बनकर फिर लौट रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर

DESK : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पुष्पा: द राइज' एक बार फिर से गदर मचाने को तैयार है। दरअसल, इस फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर रिलीज का डेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यह

फायर बनकर फिर लौट रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पुष्पा: द राइज' एक बार फिर से गदर मचाने को तैयार है। दरअसल, इस फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर रिलीज का डेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यह टीजर कितना बड़ा होगा। ऐसे में अब लोगों की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर पहले से अधिक बढ़ गयी है। 


अल्लू अर्जुन और श्मिका मंदाना कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल रिलीज हुई थी।  इस फिल्म ने अपने रिलीज के साथ ही दुनियाभर में गदर मचा दिया था। साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म पैन इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी सिनेमा में भी एक अलग फैन फॉलोइंग बना दी। इस फिल्म के बाद जैसे ही मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' की घोषणा की, फैंस की बेसब्री बढ़ गई।


मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर यानी कि 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ये टीजर 3 मिनट का एक्शन से भरपूर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा-द रूल' का टीजर कट हो चुका है और उसके म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर फिलहाल काम चल रहा है।  जिस तरह से पुष्पा-द राइज में दर्शकों को अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली थी। अब  एक बार फिर से ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।


आपको बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन फिलहाल 'पुष्पा-द रूल' की शूटिंग में व्यस्त है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बेंगलुरु में अपनी इस फिल्म का अगला शेड्यूल शूट कर रहे हैं। अब इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को लेकर फैंस में एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें