ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

ड्रग्स केस में भारती के पति हर्ष को भी NCB ने किया गिरफ्तार, कबूली गांजा लेने की बात

DESK : ड्रग्स मामले में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है. बता दें कि एन

ड्रग्स केस में भारती के पति हर्ष को भी NCB ने किया गिरफ्तार, कबूली गांजा लेने की बात
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : ड्रग्स मामले में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है. 

बता दें कि एनसीबी की टीम ने भारती और हर्ष के घर पर शनिवार को रेड मारी थी, जिसमें उनके घर से कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया गया था. जिसके बाद भारती और हर्ष को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था. समन जारी होने के बाद भारती और हर्ष एनसीबी के दफ्तर पहुंचे थे. जहां भारती और हर्ष ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की थी. 

चार घंटे तक चली पूछताछ में भारती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं उसके कुछ देर बाद ही उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.  भारती और हर्ष के नौकर से भी पूछताछ की गयी. दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी एनसीबी ने लगा लिया है. गिरफ्तार करने के बाद भारती को एनसीबी ऑफिस में ही रातभर रखा गया, जहां उनसे पूछताछ की गई. आज भारती को कोर्ट में पेश किया जाएगा.  भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें