ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

'ड्रीम होम' की तैयारी कर रहीं हैं करीना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

DESK : करीना आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. एक बार फिर से करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को दुनिया में स्वागत करने की तैयारी में

'ड्रीम होम' की तैयारी कर रहीं हैं करीना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : करीना आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. एक बार फिर से करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को दुनिया में स्वागत करने की तैयारी में लगी हुई हैं. डिलीवरी से पहले करीना कपूर अपने होने वाले बच्चे के कमरे की प्रॉपर डिजाइनिंग में लगी हुई हैं. 


अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपने पसंदीदा डिज़ाइनर के साथ कमरे में खड़ी होकर उन्हें कुछ बताते हुए नज़र आ रही हैं. इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'दोबारा अपनी फेवरेट डिजाइनर के साथ...ड्रीम होम'. उनके इस कमरे में किताबों से भरे कपबर्ड्स भी हैं. 

पिछले साल करीना कपूर और सैफ अली खान ने सोशल मीड‍िया के जर‍िए प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. इस खुशखबरी के ऐलान के कुछ समय बाद सैफ के बर्थडे पर करीना का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वीड‍ियो सामने आया था. पिछले दिनों करीना ने अपने आने वाले बच्चे के नाम को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि पिछली बार तैमूर के नाम को लेकर काफी बवाल हुआ था. इस बार वे इस बात का ध्यान रखेंगे और नाम का फैसला बाद में करेंगे. उनके आने वाले बच्चे का नाम फैंस के लिए सरप्राइज होगा. 


कुछ दिन पहले करीना, सैफ और तैमूर के साथ धर्मशाला गई थीं, वहां सैफी की फिल्म 'भूत पुलिस' की शूट‍िंग थी, जहां करीना भी उनके साथ मौजूद रहीं. धर्मशाला में करीना ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और साथ ही उन्होंने तैमूर और मलाइका अरोड़ा संग शानदार फोटोज शेयर किये थे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें