ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कमांडो का टीजर आउट, एक्शन मोड में नजर आई अदा शर्मा; विद्युत की जगह इस एक्टर को मिला मौका

DESK : 'कमांडो' फ्रेंचाइजी तहत अबतक तीन फ़िल्में आ चुकी है और तीनों एक्शन से भरपूर थीं। इससे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 'कमांडो', 'कंमाडो 2' और 'कमांडो 3' में वि

कमांडो का टीजर आउट, एक्शन मोड में नजर आई अदा शर्मा; विद्युत की जगह इस एक्टर को मिला मौका
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : 'कमांडो' फ्रेंचाइजी तहत अबतक तीन फ़िल्में आ चुकी है और तीनों एक्शन से भरपूर थीं। इससे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 'कमांडो', 'कंमाडो 2' और 'कमांडो 3' में विद्युत जामवाल ने अहम किरदार निभाया था। अब प्रोड्यूसर विपुल शाह 'कमांडो' पर वेब सीरीज बना रहे हैं। हाल ही में, 'कमांडो' सीरीज की पहली झलक सामने आई है।


दरअसल, कमांडो' वेब सीरीज की जब से घोषणा हुई है, इसकी बेसब्री से इंतजार की जा रही है। हालांकि, इस सीरीज में विद्युत जामवाल दिखाई नहीं देंगे।  लेकिन एक्शन में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी। इस सीरीज का सोशल मीडिया पर 'कमांडो' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किए गए टीजर में प्रेम परीजा (Prem Parrijaa) का एक्शन देखने लायक है। प्रेम की दमदार फाइटिंग को देख लोगों को विद्युत जामवाल की याद आ गई है। 


इस सीरीज टीजर की शुरुआत बर्फीली पहाड़ियों के बीच जबरदस्त एक्शन सींस से होती है। प्रेम परीजा ने तो अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन कुछ सेकेंड्स में नजर आईं अदा शर्मा ने भी अपने एक्शन अवतार में सभी को हैरान कर दिया है। ब्लैक ड्रेस में बंदूक के साथ अदा के एक्शन सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है। प्रेम परीजा ने 'कमांडो' सीरीज में विद्युत जामवाल को रिप्लेस किया है। टीजर सामने आते ही लोग विद्युत की डिमांड कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है। एक यूजर ने तो ये भी कहा कि बिना विद्युत के सीरीज का कोई मतलब नहीं। 


आपको बताते चलें कि ,कमांडो' का निर्माण और निर्देशन विपुल शाह ने किया है। प्रेम परीजा और अदा शर्मा के अलावा लीड रोल में श्रेया सिंह चौधरी, अमित तिग्मांशु धूलिया और मुकेश छाबड़ा लीड रोल में हैं। अभी तक सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें