ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिना पैसा दिए इस एक्ट्रेस का ट्विटर ब्लू टिक आया वापस? बोली - अब मिली सही पहचान

DESK : बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का भी ट्विटर का ब्लू टिक हाल ही में गायब हो गया था, जिसकी वजह ट्विटर ब्लू सर्विस का लागू होना था। ल

बिना पैसा दिए इस एक्ट्रेस का ट्विटर ब्लू टिक आया वापस? बोली - अब मिली सही पहचान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का भी ट्विटर का ब्लू टिक हाल ही में गायब हो गया था, जिसकी वजह ट्विटर ब्लू सर्विस का लागू होना था। लेकिन, अब एक्ट्रेस का ब्लू टिक वापस आ गया है। जिसको लेकर प्रियंका ने एक ट्वीट किया है। प्रियंका के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए कोई पेमेंट नहीं किया है और ये अपने आप ही वापस आ गया है। वैसे बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान आदि का भी ब्लू टिक वापस आ गया है।


दरअसल, अभिनेता प्रियंका चोपड़ जोनस का ट्विटर पर ब्लू टिक लौट आया है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है और ये बात प्रियंका के ट्वीट से झलक रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वोह... मुझे नहीं पता लेकिन मेरा ब्लू टिक वापस आ गया। मैं वापस प्रियंका बन गई।' प्रियंका का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ट्वीटर ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है और यह तय किया है कि, जिनके पास भी एक मिलियन से अधिक फ्लॉवर्स है उन्हें ब्लू टिक वापस कर दिया है। 


मालूम हो कि, सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ओर जहां प्रियंका को बधाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स का पूछना है कि आखिर बिना ट्विटर ब्लू  सब्सक्राइब्ड के कैसे उनका ब्लू टिक वापस आ गया। वहीं कुछ ने कमेंट में लिखा है कि प्रियंका ने ट्विटर ब्लू लिया है, लेकिन दिखा नहीं रही हैं।


आपको बताते चलें कि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज, सिटाडेल के लिए चर्चा में हैं। 'सिटाडेल' के कार्यकारी निर्माता जो और एंथनी रूसो हैं। प्रियंका के अलावा इसमें अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में हैं।  हीं नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट के तहत अब वो  जॉन सीना और इद्रिस एल्बा ) के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें