ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

बिग बॉस में दिखेगा सलमान का नया अवतार,स्टेशन मास्टर बनेंगे भाईजान

DESK : लम्बे समय से बिग बॉस सीजन-13 के प्रोमो की ताक में बैठे दर्शकों का इंतज़ार आख़िरकार ख़त्म हुआ. शो के प्रोमो की झलक दिख गयी है. हर बार की तरह इस बार के बिग बॉस में सलमान खान अलग लुक

बिग बॉस में दिखेगा सलमान का नया अवतार,स्टेशन मास्टर बनेंगे भाईजान
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : लम्बे समय से बिग बॉस सीजन-13 के प्रोमो की ताक में बैठे दर्शकों का इंतज़ार आख़िरकार ख़त्म हुआ. शो के प्रोमो की झलक दिख गयी है. हर बार की तरह इस बार के बिग बॉस में सलमान खान अलग लुक में नजर आएंगे. शो के होस्ट सलमान खान स्टेशन मास्टर की भूमिका में दिखाई देंगे. आपको बता दें कि बिग बॉस अगले महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगा. शो के लिए अबतक चार प्रोमो बनाए जा चुके हैं. https://www.instagram.com/p/B1YDi5qA3H-/?utm_source=ig_web_copy_link प्रोमो की शूटिंग के बाद सलमान जयपुर में अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी करेंगे. बिग बॉस के प्रोमो शूट के साथ-साथ सलमान इस फिल्म की भी शूटिंग में व्यस्त हैं. बिग बॉस को प्रसारित करने वाले चैनल ने सोशल मीडिया पर शो से जुडी कुछ तस्वीरें शेयर की है. इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस तस्वीर में सल्लू मियां बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं.आपको बता दें की इस बार के बिग बॉस के प्रोमो में 'नागिन 3' की अभिनेत्री सुरभि ज्योति और करण वाही भी नजर आएंगे. इस बार का बिग बॉस एकदम बदला नजर आएगा। सलमान खान स्टेशन मास्टर के अंदाज में लोगों को शो में किए गए बदलाव की जानकारी देते दिखेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब बिग बॉस के घर को चेंज किया गया हो. इससे पहले के सभी सीजन में बिग बॉस का लोकेशन एक जैसा ही होता था.लेकिन इस साल इसे बदलकर मुंबई कर दिया गया है.इस बार शो की थीम भी थोड़ी हटके होगी। बिग बॉस सीजन-13 को पहले से ज्यादा धमाकेदार बनाने के लिए शो की थीम हॉरर कर दी गई है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें