ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का पहला वैलेंटाइन स्पेशल सॉन्ग हुआ वायरल, फैंस ने जमकर की तारीफ़

DESK : भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन सुर्ख़ियों में भी रहती हैं. अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई रील्स वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का पहला वैलेंटाइन स्पेशल सॉन्ग हुआ वायरल, फैंस ने जमकर की तारीफ़
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन सुर्ख़ियों में भी रहती हैं. अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई रील्स वीडियो भी शेयर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आते हैं. वहीं अब वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वैलेंटाइन्स डे को ख़ास बनाने के लिए वैलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज़ किया है. आपको बता दें कि ये गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक तरफ जहां उनके फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अक्षरा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स और वीडियो को भी लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. 


आपको बता दें कि यूं तो अक्षरा सिंह हर ख़ास मौके पर गाने बनाती रहती हैं लेकिन यह पहला मौक़ा है जब अक्षरा ने वैलेंटाइन्स डे पर गाना बनाया हो. वहीं इस वीडियो को अब तक लाखों की तादाद में व्यूज भी मिल चुके है. अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में अक्षरा ने कहा कि, "प्रेम शाश्वत है. मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में एक दूसरे से प्रेम करते हैं. उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है." उन्होंने आगे कहा कि, "यह बेहद रोमांटिक गाना है. उम्मीद करती हूं कि मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए." आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है. म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है. वीडियो डाइरेक्टर पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं.


इसके अलावा अक्षरा सिंह हाल ही में रितेश पांड के साथ आए अपने एक और गाने को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'दबंग दामाद' का है, बोल हैं, 'दुगो एतवार होई तहिया.' इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है और संगीत दिया है छोटे बाबा बसही ने.


बात करें अगर पर्सनल जीवन कि तो पवन सिंह से कुछ दिनों पहले जब अक्षरा सिंह के बारे में एक पत्रकार ने सवाल किया तो पवन सिंह ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया. बता दें कि एक समय पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. पवन सिंह के अचानक हुई रातों-रात शादी के बाद अक्षरा सिंह बुरी तरह से टूट गई थी और उन्होंने मीडिया में कई ऐसे बयान दिए थे जिससे पवन सिंह पर सवाल उठने लगे. पर पवन सिंह ने उस वक़्त भी अपने पक्ष में कुछ भी कहने से साफ़ तौर पर इनकार कर दिया था.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें