ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रेग्नेंट हैं भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा! बहुत जल्द फैंस को दे सकती हैं गुड न्यूज़

PATNA : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज़ देने जा रही हैं. भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के मां बनने की ख़बरें आज कल

प्रेग्नेंट हैं भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा! बहुत जल्द फैंस को दे सकती हैं गुड न्यूज़
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज़ देने जा रही हैं. भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के मां बनने की ख़बरें आज कल मीडिया में सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. मोनालिसा ने खुद कहा है कि "उनके और पति विक्रांत सिंह का परिवार काफी समय से दोनों पर प्रेशर बना रहा है, जिसके बाद अब दोनों ने फैसला लिया है."


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर फैंस को अपने सारे अपडेट्स देती रहती हैं. फिलहाल वे कोरोना की वजह से घर पर ही ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलती हैं. हाल ही में मोना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में बात कर रही थीं.




हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ई-टाइम्स से बातचीत में अपने पहले बेबी को लेकर कहा कि "हम बेबी का प्लान कर रहे हैं. हो सकता है अगले साल मैं मां बन जाऊं. मोनालिसा ने कहा मेरा और पति विक्रांत का परिवार बच्चे को लेकर काफी समय से दबाव बना रहा है."


साल 2017 में विक्रांत ने नेशनल टेलीविजन पर मोनालिसा को प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी. जोड़ी अगले साल जनवरी में अपनी शादी के चार साल पूरे करने जा रही है. अब ये जोड़ी इनसे फैमिली प्लानिंग को लेकर काफी उत्सुक है. आपको बता दें कि इंटरव्यू में मोनालिसा ने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि उन्होंने लॉकडाउन में पूरे 7 किलो वजन कम किया है. मोनालिसा ने इसका श्रेय भी अपने पति को दिया और कहा कि विक्रांत ने उन्हें वजन कम करने के लिए प्रेरित किया.




इस बीच आपको बता दें कि जल्द ही मोनालिसा का नया शो 'नमक इस्क का' आने वाला है. इसमें मोनालिसा इरावती वर्मा का किरदार निभाएंगी. दिलचस्प बात यह है कि मोनालिसा की मां का असली नाम भी इरावती है. इससे पहले वह ‘नज़र' शो और इसके पार्ट 2 में नजर आ चुकी हैं. दोनों में वह 'डायन' के किरदार में नजर आईं थीं. अब फैंस इस बात का इन्तजार कर रहे हैं कि जल्द आने वाले अपने नए शो 'नमक इस्क का' में मोनालिसा किस किरदार को निभाएंगी. 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें