ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने उठाया खौफनाक कदम, होटल में मिला डेड बॉडी , पवन सिंह और खेसारी के साथ कर चुकी है काम

DESK : भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इस अदाकारा ने वाराणसी के एक होटल में अपनी ही जान ले ली है। इन्होंने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी फिलहाल स

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने उठाया खौफनाक कदम,  होटल में मिला डेड बॉडी , पवन सिंह और खेसारी के साथ कर चुकी है काम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इस अदाकारा ने वाराणसी के एक होटल में अपनी ही जान ले ली है। इन्होंने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है। यह ऐक्ट्रेस भोजपुरी के कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके साथ ही यह  मॉडल भी रह चुकी है। आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सोमेंद्र होटल के एक कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि, सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थी।आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। इनका आज ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ  नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है।


मालूम हो कि, आकांक्षा दुबे के पेरेंट्स इन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। लेकिन इनको बचपन से ही फिल्मी दुनिया में काम करने का शौक था।  3 साल कि उम्र में आकांक्षा दुबे अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी। आकांक्षा दुबे ने पढाई के साथ अपना करियर फिल्म से शुरू किया। आकांक्षा दुबे शुरूआती दौर में टिक-टॉक वीडियो बनाती थी। 


आपको बताते चलें कि, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि, इससे पहले भी साल  2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है. इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें