ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बाहुबली फिल्म की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बाहुबली फेम एक्ट्रेस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कोरोना हो गया है. शूटिंग के दौरान जब तमन्ना भाटिया का कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉ

बाहुबली फिल्म की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बाहुबली फेम एक्ट्रेस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कोरोना हो गया है. शूटिंग के दौरान जब तमन्ना भाटिया का कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाई गई हैं. कोरोना टेस्टिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




तमन्ना वेब-सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थीं, जब उनमें कोरोनावायरस के लक्षण नजर आये हैं. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैन्स जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. आपको बता दें कि अगस्त के महीने में तमन्ना भाटिया के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.  इसकी जानकारी तमन्ना सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी थी. उन्होंने लिखा था, “मेरे माता-पिता में कोरोनावायरस के लक्षण नजर आए हैं. सावधानी बरतते हुए हम सभी का कोरोना टेस्ट हुआ है. माता-पिता कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्टाफ भी सुरक्षित है.”



बता दें, इससे पहले भी बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आफताब शिवदासानी, जेनेलिया डिसूजा सहित कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि ये सभी अब ठीक हो चुके हैं.



वहीं इन दिनों काफी टीवी स्टार्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  इस लिस्ट में अंश बागरी, विकास और उनकी पत्नी प्रियंका कलंत्री, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, शरद मल्होत्रा, श्वेता तिवारी जैसे नाम शामिल हैं. 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें