ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

अगस्त से खुल सकते हैं देशभर के सिनेमाघर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अनुमति मांगी

DESK: देशभर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते देश के सभी सिनेमाघर पिछले चार महीने से बंद पड़े हैं. पर सरकार अब इन्हें खोलने पर विचार कर रही है. इस बारे मे

अगस्त से खुल सकते हैं देशभर के सिनेमाघर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अनुमति मांगी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देशभर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते देश के सभी सिनेमाघर पिछले चार महीने से बंद पड़े हैं. पर सरकार अब इन्हें खोलने पर विचार कर रही है. इस बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने सीआईआई मीडिया समिति के साथ शुक्रवार को बातचीत की. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला इस पर अंतिम फैसला लेंगे. 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा कि उन्होंने 1 अगस्त से या फिर 31 अगस्त के आसपास देश के सिनेमाघरों को दोबारा से खोलने की सिफारिश की है. इसके लिए मंत्रालय ने अल्टरनेट सीट और एक रो खाली छोड़कर दर्शकों को बैठाने का सुझाव भी पेश किया है साथ ही इस निर्देश को पूरे देश के सिनेमाघरों में सख्ती से लागू करने की बात कही है. इस तरह से कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी होगा और सिनेमाघर भी खोले जा सकेंगे.  

दरअसल, देशभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते देश में सभी सिनेमाघर पिछले चार महीने से बंद पड़े हैं. इसके चलते कई बड़ी फिल्मों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने केलिए प्रोडक्शन हाउस मजबूर है. इससे सिनेघरों के जरिए अपना परिवार चलाने वाले लोगों को अब आर्थिक तंगी और परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने गृह मंत्रालय से अगस्त से सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिश की है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें