ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, बॉलीवुड फिल्म देवदास और जोधा-अकबर का सेट किया था डिजाइन

DESK: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जाने माने आर्ट डायरेक्टर 58 वर्षीय नितिन देसाई ने बीती रात खुदकुशी कर ली है। अपने एनडी स्टूडियो में उन्होंने मंगलवार की रात 2 बजे फ

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, बॉलीवुड फिल्म देवदास और जोधा-अकबर का सेट किया था डिजाइन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जाने माने आर्ट डायरेक्टर 58 वर्षीय नितिन देसाई ने बीती रात खुदकुशी कर ली है। अपने एनडी स्टूडियो में उन्होंने मंगलवार की रात 2 बजे फांसी लगा ली। इस घटना से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों एक एडवटाइजिंग एजेंसी ने नितिन देसाई पर 51.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि तीन महीने तक काम करवाने के बाद उन्होंने पैसा नहीं दिया था। हालांकि इस बात खंडन नितिन देसाई पहले ही कर चुके थे। अब उन्होंने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। लेकिन घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। 


पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस घटना पर दुख जता रहा है। बता दें कि बॉलीवुड फिल्म देवदास, जोधा-अकबर,हम दिल दे चुके सनम, प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्मों का सेट उन्होंने ही डिजाइन किया था। बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए उन्हें चार बार नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। नितिन देसाई ने पानीपत फिल्म में आखिरी बार काम किया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें