ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अब अमिताभ बच्चन के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, BMC के एक्शन की वजह जानिए

DESK : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। यह खबर मुंबई से सामने आई है जहां बीएमसी अमिताभ बच्चन के बंगले के कुछ हिस्से को तोड़ सकती है। दरअसल बिग बी के बंगले के

अब अमिताभ बच्चन के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, BMC के एक्शन की वजह जानिए
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। यह खबर मुंबई से सामने आई है जहां बीएमसी अमिताभ बच्चन के बंगले के कुछ हिस्से को तोड़ सकती है। दरअसल बिग बी के बंगले के आसपास सड़क के चौड़ीकरण का काम हो रहा है। बीएमसी को इस काम का जिम्मा मिला है और अमिताभ बच्चन के बंगले के आसपास दूसरी इमारतों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। ऐसे में अब एक बार फिर उनके बंगले प्रतीक्षा पर बुलडोजर चल सकता है। 


दरअसल बीएमसी काफी लंबे वक्त से अमिताभ बच्चन के बंगले के पास सड़क चौड़ीकरण का काम करना चाहती है। साल 2017 से ही इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। अमिताभ बच्चन के बंगले के आसपास दूसरी इमारतों की दीवारों और बाकी हिस्से को साल 2019 में ही तोड़ा जा चुका है लेकिन बिग बी के बंगले पर बीएमसी का बुलडोजर नहीं चल सका था। अब शायद प्रतीक्षा का भी कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। 


बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के पड़ोस में जिन इमारतों के ऊपर बीएमसी ने कार्रवाई की उनमें रहने वाले लोग इस बात से नाराज हैं कि उनके आशियाने के ऊपर तो तोड़फोड़ की गई लेकिन अमिताभ बच्चन के बंगले को बीएमसी छू भी नहीं पाई है। अब इन लोगों का कहना है कि अगर अमिताभ बच्चन के बंगले पर तोड़फोड़ होती है और सड़क चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट पूरा हो पाता है तो माना जा सकता है कि बीएमसी की नींद टूट गई है। अब देखना होगा कि बीएमसी आखिरकार अमिताभ बच्चन के बंगले के उस हिस्से को कब तोड़ती है जो सड़क के चौड़ीकरण में बाधा पैदा कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें