ब्रेकिंग
मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, कई बॉलिवुड एक्टर के साथ कर चुकीं थी काम

DESK : टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है. एक्टर कुशल पंजाबी के बाद अब स्‍टार प्‍लस के शो 'दिल तो हैप्‍पी है जी' की एक्‍ट्रेस सेजल शर्मा ने खुदकुशी कर ली है.

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, कई बॉलिवुड एक्टर के साथ कर चुकीं थी काम
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है. एक्टर कुशल पंजाबी के बाद अब स्‍टार प्‍लस के शो 'दिल तो हैप्‍पी है जी' की एक्‍ट्रेस सेजल शर्मा ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह सेजल शर्मा ने सुसाइड कर लिया. 

सेजल मूल रूप से राजस्थान के उदियापुर की रहने वाली थी 2017 में मुंबई आईं थी. अभी सेजल मीरा रोड (पूर्व) के शिवार गार्डन परिसर स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी में अपनी दोस्त के साथ रहती थीं. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. जिससे पता चला कि सेजल पर्सनल लाइफ में परेशान चल रही थीं और खुदकुशी का कारण पर्सनल प्रॉबलम बताया गाया है. कनकिया पुलिस स्‍टेशन में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज हुआ है. डिप्रेशन के कारण सुसाइड बताया जा रहा है.

टीवी से पहले सेजल शर्मा विज्ञापन जगत में काम करती थीं. उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ टीवी विज्ञापनों में काम किया था. सेजल के सुसाइड पर 'दिल तो हैप्‍पी है जी' शो में मुख्‍य भूमिका निभाने वाली टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने गहरा दुख जताया है. भसीन ने कहा कि 'सेजल बहुत अच्छी लड़की थी. वह हमेशा खुश रहती थी. सेजल की आत्‍महत्‍या की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है. हम अक्‍सर साथ में समय बिताते थे. मुझे नहीं लगता की सुसाइड की कोई वजह रही होगी. अगर ऐसा कुछ है तो बहुत ही अफसोस की बात है.'

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें