ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

आमिर खान की बिटिया आयरा की शादी आज: शेरवानी की जगह जिम के कपड़ों में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा

DESK: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा की शादी आज उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ होने जा रही है। मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में शादी समारोह का आयोजन किया गया है। बता दें कि

आमिर खान की बिटिया आयरा की शादी आज: शेरवानी की जगह जिम के कपड़ों में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा की शादी आज उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ होने जा रही है। मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में शादी समारोह का आयोजन किया गया है। बता दें कि आयरा और नुपुर आज रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। 


शाम में करीब 7 बजे होटल ताज के बाहर बारात पहुंची लेकिन बारातियों और दूल्हे को देख लोग भी हैरान रह गये। दरअसल नुपुर पहले आयरा के फिटनेस ट्रेनर थे। इसलिए वे शेरवानी में नहीं बल्कि जिम के कपड़ों में बारात लेकर होटल ताज पहुंचे। बाराती भी जिम के ड्रेस में नजर आए। इस दौरान सभी ने ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस की। नुपुर जिम के कपड़ों में दौड़ते हुए जांगिंग करते हुए बारात लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जानबूझ कर ऐसा थीम रखा था। नुपुर को बांद्रा की सड़कों पर दौड़ते देखा गया था। 


आमिर खान की बिटिया की शादी को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। मीडिया और आम लोगों की एंट्री को पूरी तरह बैन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज रजिस्टर्ड मैरिज के बाद 8 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी होगी। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। जिसके बाद मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में 13 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें