ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

वाइल्ड वादी वाटर पार्क को लेकर बढ़ा विवाद, सरना और कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

RANCHI : रांची के नामकुम प्रखंड के हजाम स्थित वाइल्ड वादी वाटर पार्क को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यहां ग्रामीणों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि, वाटर पार्क के संचालक के तरफ

 वाइल्ड वादी वाटर पार्क को लेकर बढ़ा विवाद, सरना और कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : रांची के नामकुम प्रखंड के हजाम स्थित वाइल्ड वादी वाटर पार्क को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यहां ग्रामीणों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि, वाटर पार्क के संचालक के तरफ से सरना और कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। अब इसी को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। 


दरअसल, नामकुम प्रखंड के हजाम स्थित वाइल्ड वादी वाटर पार्क के संचालक के तरफ से ग्रामीणों के ऊपर एक मुकदमा दायर करवाया गया है। इसमें यह कहा गया है कि, ग्रामीणों उनके खुद के जमीन पर कार्य करने में बाधा उत्पन कर रहे हैं। जिसके बाद हमने इसको लेकर सुरक्षा की मांग की है। जबकि इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पार्क संचालक के तरफ से सरना और कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और माइनिंग कार्य करवाया जा रहा है। हमलोग इन्हीं बातों का विरोध कर रहे हैं। 


इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, माइनिंग के अगल-बगल बहुत लोग रहते हैं। इससे घरों व जानमाल को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही आसपास की उपजाऊ खेती की जमीन बंजर हो जायेगी। ग्रामीणों ने एक स्वर में माइनिंग बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही इनलोगों ने निष्पक्ष जांच कर केस निरस्त करने की मांग की। 


इधर, इस पूरे मामले में पाक संचालक का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है प्रशासन पूरे मामले की जांच करा सकती है। हमारे तरफ से किसी प्रकार का कोई अवैध खनन नहीं करवाया जा रहा है और ना ही किसी के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें