ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ़्तार बनी मौत की वजह, ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, पुलिस पर लगा ये आरोप

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों की वजहों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन तेज रफ़्तार के कारण लोगों की जान न जा रही ह

तेज रफ़्तार बनी मौत की वजह, ट्रक की चपेट में आने से  जीजा-साले की मौत, पुलिस पर लगा ये आरोप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों की वजहों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन तेज रफ़्तार के कारण लोगों की जान न जा रही हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बोकारो  से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने की वजहों से जीजा - साले की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र इलाके में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब यह मालूम चला कि यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें दोनों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया है। इस घटना में मृतक की पहचान निरंजन कुमार और कमलेश साव के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, जीजा निरंजन कुमार और साला कमलेश साव अपने घर आदर्श कॉलोनी से आईटीआई मोड़ गए थे। वहां से लौटने के दौरान वे तेलीडीह गंगाधर मोड़ के नजदीक ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में निरंजन कुमार कि स्पॉट डेथ हो गई, लेकिन उसके साले कमलेश साव की सांसे चल रही थी. जिसके बाद उसे बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से कुछ घंटों के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचते ही कमलेश साव की मौत हो गई। 


इधर, इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के पर आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद घायल कमलेश साव को अस्पताल ले जाने की विनती की गई थी, लेकिन पुलिस वालों ने कोई मदद नहीं कीजिसके कारण घायल को अस्पताल ले जाने में काफी देरी हो गई और उसकी मौत हो गई। हलांकि,  पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। फिलहाल, पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। वहीं परिजनों द्वारा शव को लाकर विरोध जताने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें