ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

तारा शाहदेव प्रकरण: रंजीत उर्फ रकीबुल ने CM हेमंत सोरेन को बनाया अपना गवाह, CBI ने जारी किया समन

RANCHI: राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव धर्म परिवर्तन, दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न मामले में CBI कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी किया है. CBI

तारा शाहदेव प्रकरण: रंजीत उर्फ रकीबुल ने CM हेमंत सोरेन को बनाया अपना गवाह, CBI ने जारी किया समन
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव धर्म परिवर्तन, दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न मामले में CBI कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी किया है. CBI कोर्ट के विशेष जज पीके शर्मा की अदालत ने CM हेमंत सोरेन को समन जारी कर 16 मई को गवाह के रूप में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.


इस मामले में अभियोजन की ओर से 26 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है, उसके बाद कोर्ट ने रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को गवाहों की सूची सौंपने का आदेश दिया था. इसी के बाद उसने गवाहों की सूची सौंपी, जिसमें CM हेमंत सोरेन का नाम अपने एक गवाह रूप में दिया है. रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन अपने केस की पैरवी खुद करता है. एक बार हेमंत सोरेन रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन के घर एक समारोह में शरीक हुए थे, उस समय वे विपक्ष के नेता थे.


बता दें कि राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव की रंजीत कोहली से शादी हुई थी. जिसके बाद में आरोप लगाया था कि रंजीत कोहली मुस्लिम धर्म अपना चुका है और अब उसका नाम रकीबुल है. जिसको लेकर तारा शाहदेव ने आरोप लगाया था कि रकीबुल उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहा था साथ ही यौन उत्पीड़न करता था. मामले के तूल पकड़ने पर तत्कालीन सरकार ने CBI जांच की अनुशंसा की थी. इसी आधार पर CBI ने साल 2015 में केस को टेकओवर किया था.



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें