ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

सोशल मीडिया का प्यार देखिये..हॉलैंड की महिला को झारखंड के सद्दाम से हुआ प्यार, बच्ची को लेकर प्रेमी से मिलने पहुंच गई विदेशी महिला

HAZARIBAGH: सोशल मीडिया पर प्यार का मामला आए दिन सामने आ रहा है। अभी हाल ही में पब्जी खेलते-खेलते पाकिस्तान की महिला को यूपी के लड़के प्यार हो गया। जो प्यार की खातिर पाकिस्ता

सोशल मीडिया का प्यार देखिये..हॉलैंड की महिला को झारखंड के सद्दाम से हुआ प्यार, बच्ची को लेकर प्रेमी से मिलने पहुंच गई विदेशी महिला
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH:  सोशल मीडिया पर प्यार का मामला आए दिन सामने आ रहा है। अभी हाल ही में पब्जी खेलते-खेलते पाकिस्तान की महिला को यूपी के लड़के प्यार हो गया। जो प्यार की खातिर पाकिस्तान छोड़कर हिंदुस्तान पहुंच गई। 30 साल की महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते  हिंदुस्तान आई थी। सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक परचून की दुकान पर नौकरी करता था और पब्जी के जरिए 2020 में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से उसकी दोस्ती हुई थी। अभी सीमा हैदर और सचिन का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि झारखंड में सोशल मीडिया पर प्यार दोस्ती के बाद हॉलैंड की एक महिला अपनी बच्ची को लेकर झारखंड में रहने वाले प्रेमी सद्दाम से मिलने पहुंच गयी। 


सद्दाम झारखंड के हजारीबाग स्थित खुटरा का रहना वाला है। उसकी दोस्ती हॉलैंड की रहने वाली महिला जो एक बेटी की मां है उसके साथ हो गयी। सोशल मीडिया पर हजारीबाग के सद्दाम आलम उर्फ आफताब और हॉलैंड की बरबरा प्लाड की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वो दिल्ली के रास्ते हजारीबाग पहुंच गयी। वो टूरिस्ट के रूप में इंडिया आई थी। 


दिल्ली में दो महीने रहने के बाद वो तीन दिन पहले ही हजारीबाग आई थी जहां कैनेरी हिल होटल में वो बेटी के साथ ठहरी हुई थी। अब उसे वापस हॉलैंड जाना है लेकिन वीजा की अवधि भी समाप्त हो गयी है। वह वीजा की अवधि बढ़ाने में लगी है। सद्दाम से मिलने के लिए जैसे ही वो बच्ची को लेकर उसके गांव पहुंची तो गांव वाले देखते रह गये। 


ग्रामीणों के बीच इसी बात की चर्चा होने लगी कि यह महिला कौन है?   कहां से आई है और सद्दाम को कैसे जानती है? ग्रामीणों के लिए गांव में विदेशी महिला का आना कौतूहल का विषय बना हुआ है। नन्ही बच्ची के साथ आई महिला को विदेशी भाषा में बात करते गांव वाले देखते रह गये। गांव वाले कहने लगे कि कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि महिला क्या कह रही है। 


लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि क्या यह महिला यही रहेगी या फिर अपने देश जाएगी?  महिला ने बेटी के साथ सद्दाम से मुलाकात की। सद्दाम से उसने वीजा को लेकर भी बातचीत की। अब वह अपनी विदेशी मित्र को वीजा की अवधि बढ़ाने में  मदद कर रहा है। लेकिन विदेशी महिला को देख गांव तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें