ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

सेना जमीन घोटाला : सभी 7 आरोपियों की ED कोर्ट में पेशी, एक को हुई जेल, वापस से रिमांड पर भेजे गए 6 आरोपी

RANCHI : सेना की जमीन घोटाला मामले से जुड़े सभी 7 आरोपियों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। इन लोगों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही थी। इसी को लेकर सभी लोगों को आज कोर्ट में पेश किया

सेना जमीन घोटाला :  सभी 7 आरोपियों की ED कोर्ट में पेशी, एक को हुई जेल, वापस से रिमांड पर भेजे गए 6 आरोपी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : सेना की जमीन घोटाला मामले से जुड़े सभी 7 आरोपियों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। इन लोगों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही थी। इसी को लेकर सभी लोगों को आज कोर्ट में पेश किया गया।  ईडी ने 7 में से 6 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लिया। पूर्व में सभी को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद दोबारा 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था। एक आरोपी फैयाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सभी आरोपियों को ईडी कोर्ट में लाने से पहले ईडी कार्यालय में मेडिकल करवाया गया। जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। जिसके बाद इनलोगों को कोर्ट ले जाया गया। डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार जो लोग रिमांड में होते हैं 48 घंटे के भीतर उनकी मेडिकल जांच की जाती है, उसी के तहत जांच की गई है।


बताया जा रहा है कि, सेना के कब्जे वाली जमीन की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों को ईडी आज फिर से दोबारा पीएमएलए कोर्ट में ले गयी। जहां विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में फिर से इस मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने 6 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया हैं।  जबकि 1 को जेल भेज दिया है। 


जानकारी हो कि, सेना की जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री मामले में सात लोगों को रिमांड में लिया गया है।आज झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की चल रही ईडी की जांच में जिन सात आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। सभी को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। 


आपको बताते चलें कि, ईडी की टीम ने जमीन की हेराफेरी के मामले में झारखंड बिहार और बंगाल के करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में  रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का आया था। इस छापेमारी अभियान के बाद ईडी ने बड़गाईं के CI समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था ओर  आईएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने समन भेजा था। जिसके बाद आज पूछताछ के लिए आज वे रांची के ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें