ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

स्कूटी की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने निकाले चार लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर

RAMGADH: राज्य में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है. आए दिन अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला रजरप्पा थाना अंतर्गत चितरपुर मेन रोड की है जहां अपराधियो

स्कूटी की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने निकाले चार लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAMGADH: राज्य में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है. आए दिन अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला रजरप्पा थाना अंतर्गत चितरपुर मेन रोड की है जहां अपराधियों ने स्कूटी की डिक्की से चार लाख रुपये की चोरी कर ली. 


घटना मंगलवार देर शाम की है. इस घटना के बाद स्कूटी की डिक्की तोड़ रुपये चोरी हो जाने के बाद पीड़ित के पिता चितरपुर निवासी अली रजा ने थाने में आज्ञात चोरों के खिलाफ डिक्की से चार लाख की चोरी करने की शिकायत की है. वही चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस CCTV की मदद से अपराधियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.


अली रजा ने बताया कि बेटे अब्दुस सलाम स्कूटी से घर के नजदीक बैंक ऑफ इंडिया चितरपुर शाखा गया हुआ था. बैंक से 4  लाख रुपये की निकासी कर स्कूटी की डिक्की में रख दिया. जिसके बाद बेटा पास के टेलर दुकान में चला गया. इसी बीच बाइक पर सवार अपराधी डिक्की को खोलकर उसमें झोले में रखे चार लाख रुपये उड़ाकर फरार हो गए. जब बेटा वापस आया तो देखा कि गाड़ी की डिक्की खुली हुई है और उसमें रखे 4 लाख रुपये गायब हैं.  इस दौरान CCTV में साफ़ देखा जा सकता है कि दो लड़के सफेद रंग की गाड़ी में आए और डिक्की से पैसा निकाल कर भाग निकले.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें