ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

झारखंड: बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर लदा पिकअप वैन, लोगों में लूटने की मची होड़

HAZARIBAGH: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमत के कारण यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। बाजारों में 180 से लेकर 200 रुपए किलो तक टमाटर बेचे जा रहे हैं। टमाटर महंगा होने के कारण गरी

झारखंड: बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर लदा पिकअप वैन, लोगों में लूटने की मची होड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमत के कारण यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। बाजारों में 180 से लेकर 200 रुपए किलो तक टमाटर बेचे जा रहे हैं। टमाटर महंगा होने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों ने तो इसे खाना तक छोड़ दिया है। इसी बीच झारखंड के हजारीबाग में लोगों के बीच टमाटर लूटने की उस वक्त होड़ मच गई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन बीच सड़क पर पलट गया।


दरअसल, रविवार की सुबह हजारीबाग के चरही घाटी में रविवार की सुबह टमाटर लदा एक पिकअप वेन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। पिकअप वैन के पलटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान जब लोगों की नजर पिकअप पर लोड टमाटर पर पड़ी तो जैसे उन्हें खजाना ही मिल गया।


ड्राइवर और खलासी की मौजूदगी में ही लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितना टमाटर लगा वह लेकर भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते लोगों ने आधे से अधिक टमाटल लूट लिये। हादसे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टमाटर लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया और परिचालन को सामान्य कराया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें