ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बीच सड़क पर धू-धू कर जला हाइवा, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

BOKARO: खबर बोकारो से आ रही है, जहां बीच सड़क पर एक हाइवा में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाइवा के ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जब

बीच सड़क पर धू-धू कर जला हाइवा, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: खबर बोकारो से आ रही है, जहां बीच सड़क पर एक हाइवा में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाइवा के ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हाइवा जलकर राख हो गया। घटना बोकारो थर्मल-कुरपनिया मुख्य मार्ग पर स्थित पिलपिलो- मोरमगढ़ा के पास की है।


बताया जा रहा है कि हाइवा ट्रक छाई अनलोड कर तुपकाडीह स्थित खुटरी से वापस नूरीनगर लौंट रहा था। इसी दौरान ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई। जैसे ही इस बात की जानकारी ड्राइवर और खलासी को लगी उन्होंने हाइवा को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तबतक हाइवा का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से हाइवा के डीजल टैंकर में आग लग गई थी। गनीमत रही कि ड्राइवर और खलासी ने समय रहते तत्परता दिखाई। हाइवा मालिक की सूचना पर बोकारो थर्मल थाना पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें