ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

भागकर शादी करना चाहती थी बेटी, गुस्से में पुलिसकर्मी पिता ने पत्नी, बेटा-बेटी का कत्ल कर खुद खा लिया ज़हर

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पुलिसवाले ने बेरहमी से अपनी पत्नी, बेटी और बेटे का कत्ल कर दिया फिर खुद भी ज़हर खा लिया. बताय

भागकर शादी करना चाहती थी बेटी, गुस्से में पुलिसकर्मी पिता ने पत्नी, बेटा-बेटी का कत्ल कर खुद खा लिया ज़हर
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पुलिसवाले ने बेरहमी से अपनी पत्नी, बेटी और बेटे का कत्ल कर दिया फिर खुद भी ज़हर खा लिया. बताया जा रहा है कि पुलिसवाला बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान था. जिसके कारण उसने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया.


घटना बड़गांई इलाके की है. ख़बरों के मुताबिक बृजेश तिवारी नाम का पुलिसकर्मी अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान था. बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी और वो घर से भाग कर शादी करना चाहती थी. शुक्रवार की रात ड्यूटी से आने के बाद नशे में धुत्त बृजेश तिवारी का इसी को लेकर परिवारवालों से विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में उसने पत्नी और बच्चों का बेहरमी से कत्ल कर दिया. 


बृजेश तिवारी ने हथौड़ी और चाकू से मारकर पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी और खुद जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. तीनों की हत्या करने के बाद उसने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि उसने तीनों का कत्ल कर दिया है. वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को रिम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है. पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी पलामू का रहने वाला है. वह झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एसआईबी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें